रामनगर: कांग्रेस ने अगस्त क्रांति पर निकाली तिरंगा यात्रा
रामनगर, अमृत विचार। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यालय से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा रानीखेत रोड से शुरू होकर जसपुरिया, कसेरा, ज्वाला बजाजा लाइनों के अलावा नगर के अन्य मार्गों में घूमी। रणजीत रावत ने कहा कि कांग्रेस ने भी अगस्त …
रामनगर, अमृत विचार। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यालय से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा रानीखेत रोड से शुरू होकर जसपुरिया, कसेरा, ज्वाला बजाजा लाइनों के अलावा नगर के अन्य मार्गों में घूमी।
रणजीत रावत ने कहा कि कांग्रेस ने भी अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य पर भाजपा को उखाड़ फेंकने और कांग्रेस को सत्ता में लाने का संकल्प लिया है। इस दौरान कार्यकर्ता अगस्त क्रांति जिंदाबाद के नारे लगाए। अंत में सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ध्वज भी वितरित किए गए तथा इन ध्वजों को अपने-अपने घरों पर लगाने के लिए कहा गया। इस दौरान हाजी मोहम्मद अकरम, दिनेश चंद्र हरबोला, देशबंधु रावत, विमला आर्या, बीना रावत, अनीता बिष्ट, डॉ निशांत पपने, नरेश कालिया, अनिल अग्रवाल खुलासा, दिनेश लोहनी, लीलाधर जोशी, अजय छिमवाल आदि मौजूद थे।
