देहरादून में महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.8
अमृत विचार, देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 दर्ज की गई है। भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। हालांकि, कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र देहरादून था। झटके …
अमृत विचार, देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 दर्ज की गई है। भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। हालांकि, कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र देहरादून था। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील राज्य है। 24 जुलाई को देर रात उत्तरकाशी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
