किच्छा: पकड़े गए स्मैक तस्करों के यूपी से जुड़े हैं तार
किच्छा, अमृत विचार। चेकिंग के दौरान किच्छा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। धाधाफार्म मार्ग पिपलिया चौराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक …
किच्छा, अमृत विचार। चेकिंग के दौरान किच्छा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
धाधाफार्म मार्ग पिपलिया चौराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ग्राम सैदपुर खजूरिया, थाना कैंट, जिला बरेली, यूपी निवासी आमिल हुसैन पुत्र अतहर हुसैन एवं डंडिया नवाजिश अली, थाना भुता, जिला बरेली, यूपी निवासी पप्पू पुत्र जमा खान बताया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 46.52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि आरोपी बरेली क्षेत्र से अवैध स्मैक लाकर किच्छा व आस-पास के क्षेत्रों में युवाओं को महंगे दामों पर बेचते थे।
आरोपियों के पास से अवैध स्मैक के साथ दो मोबाइल फोन और 2605 रुपए नगद बरामद किए हैं। कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में कोतवाली प्रभारी चंद्रमोहन सिंह, एसएसआई राजेश पांडे, उप निरीक्षक कैलाश नगरकोटी, कां. सुबोध रावल, कां. केदार सिंह, कां. प्रदीप कुमार, कां. संजीव कुमार, कां. प्रवेश गुप्ता एवं कां. राज भानु थे। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के दिशा निर्देशन चलाया जा रहा है।
