नैनीताल: एसएसपी दफ्तर में तैनात कांस्टेबल ने जान देने की कोशिश…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के एसएसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपने विभागीय आवास मल्लीताल में रविवार को फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। पुलिसकर्मी को फंदे पर लटकते देख उसकी पत्नी के होश उड़ गए और वह चीखने लगीं। हो-हल्ला होने के बाद पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मी …

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के एसएसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपने विभागीय आवास मल्लीताल में रविवार को फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। पुलिसकर्मी को फंदे पर लटकते देख उसकी पत्नी के होश उड़ गए और वह चीखने लगीं। हो-हल्ला होने के बाद पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मी को फंदे से नीचे उतारकर बीडी पांडे अस्पताल ले गए।

अस्पताल पहुंचते वक्त पुलिसकर्मी को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित समाचार