अल्मोड़ा: पिथौरागढ़ के जौलजीवी में संचार सेवा ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों की बीएसएनएल की संचार सेवा विगत एक पखवाड़े से ठप है। स्थानीय लोग कई बार विभाग से संचार सेवाओं को सुधारने की मांग कर चुके हैं लेकिन निगम कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों की बीएसएनएल की संचार सेवा विगत एक पखवाड़े से ठप है। स्थानीय लोग कई बार विभाग से संचार सेवाओं को सुधारने की मांग कर चुके हैं लेकिन निगम कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नेपाल सीमा से लगे गांवों के लोगों ने सोमवार को लचर संचार सेवाओं के प्रति जिलाधिकारी से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि दुर्गम में गांवों के लोगों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। यहां पर मूलभूत सुविधाओं का सर्वथा अभाव बना रहता है। बारिश में सड़क पानी बिजली से लेकर संचार व्यवस्था तक ध्वस्त हो जाती है।

आजकल हर काम ऑनलाइन हो रहे हैं। पढ़ाई से लेकर बिल जमा करने तक सभी के लिए मोबाइल नेटवर्क चाहिए। पर यहां पर संचार व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नेपाल सीमा पर स्थित जौलजीबी में मात्र बीएसएनएल की सेवा भर है। यहां की सभी लीज लाइन बीएसएनएल की हैं।

विगत पंद्रह दिनों से नेटवर्क नहीं होने से बैंक, डाकघर में कार्य नहीं हो पा रहा है। जिस कारण सीमांत क्षेत्र के आठ दर्जन से अधिक गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों की इस समस्या पर जिलाधिकारी आशीष चौहान ने उन्हें शीघ्र समस्या के निराकरण के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार