गदरपुर: चोरी के डेढ़ लाख के मोबाइल संग तीन दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। पुलिस ने लोगों की जेबों से मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित तीन लोगों गिरफ्तार किया। जिनमें एक नाबालिग है। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के सात चोरी के मोबाइल भी बरामद किए गए। जिसमें गदरपुर बाजार से एक व्यक्ति का चोरी मोबाइल भी …

गदरपुर, अमृत विचार। पुलिस ने लोगों की जेबों से मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित तीन लोगों गिरफ्तार किया। जिनमें एक नाबालिग है। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के सात चोरी के मोबाइल भी बरामद किए गए। जिसमें गदरपुर बाजार से एक व्यक्ति का चोरी मोबाइल भी बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 1.5 लाख बताई जा रही है।

बाजपुर क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा द्वारा गदरपुर थाने में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि आठ अगस्त को ग्राम कुलवंत नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोबाइल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं सीओ बाजपुर के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया व एसओजी से भी मोबाइलों की लोकेशन लेने की मदद ली गयी।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक कार मारुति सुजुकी नंबर यूके08 एन 4014 में एक किशोर समेत तीन लोगों को निर्माणधीन फोरलेन के पास मंगलवार को पकड़ा। इनके पास से विभिन्न कंपनियों के सात कीमती मोबाइल बरामद हुए। सीओ ने बताया कि पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम पप्पू महतो (33) पुत्र बिन्दू, संतोष महतो (30) पुत्र चतुरी महतो, निवासी ग्राम महराजपुर थाना तालझाड़ी जिला साहबगंज (झारखंड) बताया जबकि तीसरा बाबूपुर थाना तीन पहाड़ जिला साहबगंज निवासी 13 वर्षीय किशोर है।

सीओ ने बताया कि उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारुति कार भी बरामद की गई है। सीओ ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त गणों की आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी, एसआई प्रकाश चन्द्र भट्ट, एआई गोल्डी, घुघत्याल, दर्शन सिंह, गिरीश चन्द, राकेश प्रसाद, इमरान अंशारी, चन्दन सिंह, भूपेन्द्र आर्या एसओजी रुद्रपुर आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार