अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज के अस्तित्व में आने की जगी उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और युवाओं को मेडिकल की शिक्षा देने के उद्देश्य से अल्मोड़ा में खोले जा रहे सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान को पंख लगने की उम्मीद एक बार फिर जगी है। इस संस्थान के संचालन के लिए शासन द्वारा देहरादून और …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और युवाओं को मेडिकल की शिक्षा देने के उद्देश्य से अल्मोड़ा में खोले जा रहे सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान को पंख लगने की उम्मीद एक बार फिर जगी है। इस संस्थान के संचालन के लिए शासन द्वारा देहरादून और हल्द्वानी से यहां कई चिकित्सकों के बंपर स्थानांतरण किए हैं। जो शीघ्र यहां कार्यभार संभाल लेंगे।

अल्मोड़ा में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्धारित अवधि कई बार बीतती चली गई लेकिन मेडिकल कॉलेज का संचालन यहां शुरू नहीं हो पाया, जिस कारण यहां के लोगों में काफी आक्रोश भी देखा गया। कोरोना संक्रमण के बाद से यहां लगातार मेडिकल कॉलेज के संचालन की मांग की जा रही है।

लेकिन संसाधनों ने पूर्ण न होने के कारण कई बार के दौरों के बाद इस एमसीआई की ओर हरी झंडी नहीं मिल पाई। जिस कारण मेडिकल कॉलेज राजनीतिक दलों की गले की फांस भी बनता चला गया। वर्तमान सरकार के तीनों मुख्यमंत्री व अन्य जिम्मेदार मंत्री कई बार मेडिकल कालेज के संचालन को अपनी प्राथमिकता बता चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी संचालन में दिक्कतें ही सामने आई। लेकिन अब एक बार सरकार फिर से इस मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए गंभीर दिख रही है। शासन ने बंपर संख्या में हल्द्वानी और देहरादून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को यहां स्थानांतरित किया है। ताकि इसका संचालन शीघ्र शुरू किया जा सके और चिकित्सकों की कमी को भी पूरा किया जा सके।

सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान को जल्द मूर्त रूप दिया जा सके। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले वर्तमान में एमबीबीएस पाठयक्रम शुरू करने के लिए इस शैक्षणिक सत्र के लिए एनएमसी से एलओपी लेने का प्रयास किया जा रहा है। इसके मानक पूरे हो सके। इसलिए वहां चिकित्सकों की तैनाती के आदेश भी जारी किए गए हैं। ताकि जल्द संचालन शुरू किया जा सके।-अरुणेंद्र सिंह चौहान, अपर सचिव, उत्तराखंड शासन

संबंधित समाचार