बनबसा: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमांत क्षेत्र में अलर्ट, सीमा पर चौकसी तेज
बनबसा, अमृत विचार। 15 अगस्त को लेकर सीमांत क्षेत्र में अलर्ट घोषित किया गया है। एसएसबी की ओर से सीमा पर गश्त तेज करने के साथ ही आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है। वहीं, पुलिस की ओर से होटलों-ढाबों में संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है। 57वीं वाहिनी …
बनबसा, अमृत विचार। 15 अगस्त को लेकर सीमांत क्षेत्र में अलर्ट घोषित किया गया है। एसएसबी की ओर से सीमा पर गश्त तेज करने के साथ ही आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है। वहीं, पुलिस की ओर से होटलों-ढाबों में संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है।
57वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट वीपीएस नेगी ने बताया 15 अगस्त को लेकर सीमा पर अलर्ट घोषित किया गया है। इसके तहत रात्रिकालीन गश्त के साथ ही सीमा पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग की जा रही है।
आईडी चेक करने के बाद सीमा पर प्रवेश दिया जा रहा है। सीमा पर पूरी मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है। वहीं, थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि अलर्ट घोषित होने के बाद सीमांत क्षेत्र के होटलों-ढाबों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। सीमा पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
