बरेली: मुंबई से बरेली के लिए उड़ी इंडिगो की फ्लाइट ने किया लैंड
बरेली,अमृत विचार। आज झुमका नगरी (बरेली) हवाई सेवा के जरिए मायानगरी (मुंबई) से सीधी जुड़ गई। इंडिगो की 180 सीटर एयरबस की फ्लाइट बरेली आने के लिए सुबह करीब 9:30 बजे उड़ चुकी थी। मुंबई से पहली फ्लाइट राजेंद्र नगर निवासी सीनियर कैप्टन सुमित अग्रवाल उड़ाकर ला रहे हैं। सुमित 2006 से ही इंडिगो से …
बरेली,अमृत विचार। आज झुमका नगरी (बरेली) हवाई सेवा के जरिए मायानगरी (मुंबई) से सीधी जुड़ गई। इंडिगो की 180 सीटर एयरबस की फ्लाइट बरेली आने के लिए सुबह करीब 9:30 बजे उड़ चुकी थी। मुंबई से पहली फ्लाइट राजेंद्र नगर निवासी सीनियर कैप्टन सुमित अग्रवाल उड़ाकर ला रहे हैं। सुमित 2006 से ही इंडिगो से जुड़े हुए हैंं। यहां एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ लखनऊ से एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं।
वहीं, मुंबई से उ़ड़कर इंडिगो की एयरबस एयरफोर्स के एप्रेन पर लैंड कर चुकी है। कार्यक्रम शुरू, नंदी, मेयर, जिला पंचायत प्रेसीडेंट रश्मि पटेल व दो विधायक पहुंचे। साथ ही आनलाइन कार्यक्रम से लखनऊ और दिल्ली से कई मंत्री भी जुड़ेंगे।
