एटा: सैनिक पति की मौत से आहत पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक सेना के जवान की मौत के चंद दिनों बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मायके में रह रही जवान की पत्नी का शव आज गुरूवार की सुबह फंदे से लटका मिला। सूचना के …

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक सेना के जवान की मौत के चंद दिनों बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मायके में रह रही जवान की पत्नी का शव आज गुरूवार की सुबह फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में लग गई।

जानकारी के मुताबिक जिले के कोतवाली देहात के गांव बिजोरी के रहने वाले अरविंद चौहान सेना में जवान थे जो मौके पर कश्मीर में तैनात थे। बीते छह अगस्त को अरविंद का शव सेना के शिविर में लटका मिला था। बताया जा रहा है कि मौके अरविंद की पत्नी आरती से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद चौहान और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 में हुई थी। लेकिन कुछ माह से दोनों के मनमुटाव चल रहा था। जिसकी वजह से पत्नी आरती अपने मायके में रह रही थी।

बीते 10 अगस्त को अंतिम संस्कार के लिए अरविंद का शव कश्मीर से एटा जिले के गांव बिजोरी में लाया गया था। अंत्येष्टि के दौरान पत्नी आरती भी पति अरविंद के अंतिम दर्शन के लिए आई थी लेकिन अरविंद के परिजनों ने पत्नी को अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिए थे जिससे वह बहुत ही आहत थी। जिसके चलते अरती ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता