अल्मोड़ा: स्वतंत्रता दिवस पर अल्मोड़ा के पांच पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना उत्कृष्ट कार्य करने वाले अल्मोड़ा जिले के पांच पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि कोरोना काल के दौरान वैसे तो …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना उत्कृष्ट कार्य करने वाले अल्मोड़ा जिले के पांच पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि कोरोना काल के दौरान वैसे तो प्रत्येक पुलिस कर्मी ने पूरे मनोयोग से जनता की सेवा की है। लेकिन जिले के कुछ कर्मचारियों ने अपनी डयूटी के अतिरिक्त अनेक सामाजिक कार्य कर पुलिस का मान बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इन पुलिस कर्मियों ने कोविड के कारण मर चुके रोगियों के दाह संस्कार, बीमारों को समय से अस्पताल तक पहुंचाने, लॉकडाउन के दौरान जरूरत मंदों तक राशन पहुंचाने, रोगियों को उनके घर तक दवाएं पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

इन पांच पुलिस कर्मियों में थानाध्यक्ष भतरौंजखान उप निरीक्षक अनीश अहमद, मासी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुनील धानिक, सीसीटीएनएस में कार्यरत कांस्टेबल महेंद्र सिंह गंधरिया, इंद्र कुमार और ललित मोहन शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि इन कर्मचारियों समेत पुलिस को प्रोत्साहित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर इन कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

संबंधित समाचार