हल्द्वानी: चलती कार के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बचा सवार
नैनीताल, अमृत विचार। नगर के तल्लीताल धर्मशाला के समीप हल्द्वानी की ओर जा रही नैनो कार के इंजन में अचानक आग गई। चौकसी के चलते कार चालक कार को खड़ी कर उतर गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नगर के तल्लीताल धर्मशाला क्षेत्र में नैनीताल से हल्द्वानी की …
नैनीताल, अमृत विचार। नगर के तल्लीताल धर्मशाला के समीप हल्द्वानी की ओर जा रही नैनो कार के इंजन में अचानक आग गई। चौकसी के चलते कार चालक कार को खड़ी कर उतर गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नगर के तल्लीताल धर्मशाला क्षेत्र में नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही नैनो कार संख्या यूके 04 एल 8254 के इंजन में अचानक आग गई। इंजन से धुंआ उठता देख वाहन सवार मनीष जोशी ने कार रोक दी और तुरंत नीचे उतर गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल दमकल कर्मियों को दी।
लेकिन दमकल कर्मियों के पहुचने से पहले ही स्थानीय लोगों अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पा लिया। एसओ विजय मेहता ने बताया कि हल्द्वानी निवासी मनीष अपने काम से हाईकोर्ट आए थे और वापस हल्द्वानी लौटते समय धर्मशाला के पास उनकी कार के पिछले हिस्से में आग लग गई और स्थानीय लोगों के द्वारा हल्ला मचाने के बाद मनीष को कार में आग लगने की घटना का पता चला।
