हल्द्वानी: हाथियों ने उड़ाई ब्रेड-मक्खन, केले-पपीते की दावत
हल्द्वानी, अमृत विचार। विश्व हाथी दिवस के उपलक्ष्य में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए एक विशेष दावत का आयोजन किया गया। इसमें सीटीआर अधिकारियों, स्कूली बच्चों ने हाथियों को फल, ब्रेड-मक्खन खिलाया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक कल्याणी ने बताया कि हर साल 12 अगस्त को हाथी दिवस मनाया जाता है। वर्तमान …
हल्द्वानी, अमृत विचार। विश्व हाथी दिवस के उपलक्ष्य में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए एक विशेष दावत का आयोजन किया गया। इसमें सीटीआर अधिकारियों, स्कूली बच्चों ने हाथियों को फल, ब्रेड-मक्खन खिलाया।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक कल्याणी ने बताया कि हर साल 12 अगस्त को हाथी दिवस मनाया जाता है। वर्तमान में सीटीआर में 1226 हाथी हैं। इनमें 16 गजराज पालतू हैं। इन पालतू हाथियों से सीटीआर के जंगलों में गश्त की जाती है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को बिजरानी रेंज में विश्व हाथी दिवस पर सीटीआर के पालतू हाथियों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें हाथियों को फल, ब्रेड-मक्खन, केले की दावत दी गई। पालतू हाथी आशा, अलबेली, सावन ने जमकर गुड़, कटहल, पपीता व गनने की दावत उड़ाई। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने भी हाथियों को फल खिलाए।
वार्डन आरके तिवारी ने बच्चों को हाथियों के रहन-सहन, खानपान, जीवन जीने के तरीके, कॉरिडोर आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मिराज अनवर, हरीश सत्यवली, दीप आदि मौजूद थे।
