सीतपुर: न्याय न मिलने से आहत बुजुर्ग ने डीएम आफिस के सामने उठाया यह बड़ा कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के रामकोट इलाके के रहने वाले एक वृद्ध ने न्याय न मिलता देख गुरूवार दोपहर डीएम आफिस के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसका आरोप था कि वह जमीन पर कब्जा होने की सुनवाई नहीं होने से परेशान है। गनीमत रही सुरक्षाकर्मियों ने उसे जलने से …

सीतापुर। जिले के रामकोट इलाके के रहने वाले एक वृद्ध ने न्याय न मिलता देख गुरूवार दोपहर डीएम आफिस के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसका आरोप था कि वह जमीन पर कब्जा होने की सुनवाई नहीं होने से परेशान है। गनीमत रही सुरक्षाकर्मियों ने उसे जलने से बचा लिया। बावजूद इसके आधे घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया।

पीड़ित वृद्ध ने बताया कि उसकी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है। उसे छुड़वाने के लिए वह कलेक्ट्रेट, तहसील के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो चुका है। पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सदर तहसील क्षेत्र के दारानगर गांव के रहने वाले वृद्ध रामदास कई वर्षों से अपनी जमीन को दबंगों से छुड़वाने के लिए प्रशासन की हर डियोढ़ी पर माथा टेक रहे हैं। रामदास गुरुवार को भी कलेक्ट्रेट में आए थे।

लेकिन उनकी मुलाकात किसी अधिकारी से नहीं हुई और वह निराश हो गए। अधिकारियों के न मिलने से निराश रामदास ने अपने ऊपर केराेसिन छिड़ककर आग लगाने लगे। तभी यह सब देखकर मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने दौड़कर बुजुर्ग रामदास के हाथ से माचिस छीन ली। वृद्ध को बचाने वाले पुलिस कर्मियों में एलआइयू के रमेश सिंह और होमगार्ड सुंदर लाल तिवारी शामिल थे।

संबंधित समाचार