अल्मोड़ा: उत्तराखंड में भू-कानून की मांग लेकर यूकेडी में उबाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। राज्य में जमीन की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त और हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार जन भावनाओं की लगातार अनदेखी कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। राज्य में जमीन की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त और हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार जन भावनाओं की लगातार अनदेखी कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपनी मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज यूकेडी कार्यकर्ता गुरुवार को नगर के गांधी पार्क में एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी कर पूरे बाजार में जुलूस निकाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू करने, प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण में बनाए जाने, राज्य सरकार की नौकरियों के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य किए जाने, राज्य में किसानों को जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाए जाने, किसानों को हो रहे नुकसान का मुआवजा दिए जाने समेत अनेक मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इन मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही है।

जिससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।

प्रदर्शन में शिवराज बनौला, ब्रहमानंद डालाकोटी, गिरीश साह, मुमताज कश्मीरी, पैन सिंह, गोपाल मेहता, गिरीश गोस्वामी, दिनेश जोशी, हरीश जोशी, भानु जोशी, प्रमोद जोशी, नवीन डालाकोटी, गोपाल बनौला, बसंत, दीवान जीना, पूरन सिंह, कमलेश जोशी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार