बरेली: परीक्षा के दौरान बंद मिले सीसीटीवी कैमरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे बंद होने के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं। गुरुवार को अमरोहा के अब्दुल रज्जाक महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते ने छापा मारा तो सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इसके अलावा केंद्र पर 10 मिनट देरी से परीक्षा शुरू हुई थी। …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे बंद होने के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं। गुरुवार को अमरोहा के अब्दुल रज्जाक महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते ने छापा मारा तो सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इसके अलावा केंद्र पर 10 मिनट देरी से परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा में 42017 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और 1488 अनुपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी डा. अमित सिंह ने बताया कि गुरुवार को समन्वयक प्रो. केके महेश्वरी के नेतृत्व में डा. आशुतोष प्रिय और डा. रामबाबू सिंह के उड़नदस्तों ने अमरोहा, जेपी नगर और बिजनौर के आठ महाविद्यालयों में छापा मारा। इस दौरान अब्दुल रज्जाक महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इसके अलावा यहां पेपर भी देरी से शुरू हुआ। पेपर देरी से शुरू होने के बारे में प्राचार्य से पूछा गया तो बताया कि विश्वविद्यालय से प्रश्नपत्रों की कम सप्लाई हुई थी।

उड़नदस्ता टीम अपनी रिपोर्ट परीक्षा समिति के समक्ष पेश करेंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को सबसे ज्यादा द्वितीय पाली में 27750 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीनों पालियों में 18854 छात्र और 23163 छात्राएं शामिल हुईं। इनमें से 827 छात्र और 661 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।

संबंधित समाचार