बरेली: 16 अगस्त से चलेंगी दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में रेलवे प्रशासन द्वारा दो जोड़ी अनारक्षित विशेष गाड़ियों को चलाने का फैसला लिया गया है। 04133 कानपुर सेन्ट्रल-फर्रूखाबाद अनारक्षित विशेष गाड़ी कानपुर सेन्ट्रल से 16 अगस्त से अगले आदेश तक प्रतिदिन कानपुर सेन्ट्रल से 13:10 बजे चलेगी। वापसी यात्रा में 04134 फर्रूखाबाद-कानपुर सेन्ट्रल अनारक्षित विशेष गाड़ी 17 …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में रेलवे प्रशासन द्वारा दो जोड़ी अनारक्षित विशेष गाड़ियों को चलाने का फैसला लिया गया है। 04133 कानपुर सेन्ट्रल-फर्रूखाबाद अनारक्षित विशेष गाड़ी कानपुर सेन्ट्रल से 16 अगस्त से अगले आदेश तक प्रतिदिन कानपुर सेन्ट्रल से 13:10 बजे चलेगी।

वापसी यात्रा में 04134 फर्रूखाबाद-कानपुर सेन्ट्रल अनारक्षित विशेष गाड़ी 17 अगस्त से अगले आदेश तक प्रतिदिन फर्रूखाबाद से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा 04135 कानपुर अनवरगंज-फर्रूखाबाद अनारक्षित विशेष गाड़ी 17 अगस्त से प्रतिदिन कानपुर अनवरगंज से 05:05 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में 04136 फर्रूखाबाद-कानपुर अनवरगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 16 अगस्त से प्रतिदिन फर्रूखाबाद से 20.35 बजे प्रस्थान करेगी।

 

संबंधित समाचार