हल्द्वानी: चंदन नयाल को जल शक्ति मंत्रालय ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संरक्षण के लिए काम करने के लिए पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल को जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने सम्मानित किया है। उन्हें फरवरी माह के वाटर हीरो का अवार्ड दिया है। अभी तक चंदन ने जल संरक्षण के लिए 300 से अधिक चाल खाल खंतिया पोखर जल तल्लैया बना चुके …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संरक्षण के लिए काम करने के लिए पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल को जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने सम्मानित किया है। उन्हें फरवरी माह के वाटर हीरो का अवार्ड दिया है। अभी तक चंदन ने जल संरक्षण के लिए 300 से अधिक चाल खाल खंतिया पोखर जल तल्लैया बना चुके हैं।

जिनमें 8000 लीटर से 30000 लीटर की जल धाराण क्षमता के पोखर, चाल खाल बनाए हैं। साथ ही जल स्रोतों के पुनर्जीवित करने का काम भी किया है। उन्होंने अभी तक 45000 ज्यादा चौड़ी पत्ती के पौधों का पौधारोपण किया है।

संबंधित समाचार