सितारगंज: डीएम ने दिया सर्वेयर, लेखपाल समेत तीन से अर्थदंड वसूली के आदेश
सितारगंज, अमृत विचार। डीएम रंजना राजगुरू ने प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को कार्य में लापरवाही और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के एक मामले में सितारगंज बंदोबस्ती कार्यालय में तैनात सर्वे लेखपाल सुरेंद्र कुमार सक्सेना, सर्वे कानूनगो अनिल कुमार श्रीवास्तव और रिटायर हो चुके सर्वे कानूनगो सलीम हुसैन से आठ-आठ हजार का अर्थदंड वसूलने के आदेश …
सितारगंज, अमृत विचार। डीएम रंजना राजगुरू ने प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को कार्य में लापरवाही और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के एक मामले में सितारगंज बंदोबस्ती कार्यालय में तैनात सर्वे लेखपाल सुरेंद्र कुमार सक्सेना, सर्वे कानूनगो अनिल कुमार श्रीवास्तव और रिटायर हो चुके सर्वे कानूनगो सलीम हुसैन से आठ-आठ हजार का अर्थदंड वसूलने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है टैगोर नगर निवासी निरंजन विश्वास ने एसडीएम को शिकायत की थी कि सरकारी भूमि का सुपुर्दगीनामा करने के बजाय बंदोबस्ती के कर्मचारियों ने सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। गांव की सरकारी जमीन को कागजों में अतिक्रमण मुक्त दिखाया गया। जबकि उस पर खेती की जाती रही।
आरोप लगाया कि झूठी जांच रिपोर्ट तैयार कर्मियों ने सरकार को राजस्व की हानि की है। मामला सूचना आयोग के समक्ष भी उठा। जांच में बंदोबस्त विभाग के तीन कर्मचारी लापरवाही बरतने, राजकीय दायित्वों का सत्यनिष्ठा से पालन नहीं करने के कारण राजकीय हानि कराने के दोषी पाए गए। डीएम ने सर्वे लेखपाल सुरेंद्र कुमार सक्सेना, सर्वे कानूनगो अनिल कुमार श्रीवास्तव और रिटायर हो चुके सर्वे कानूनगो सलीम हुसैन से आठ-आठ हजार रुपए वसूलने के आदेश दिए।
