पवन सिंह का गाना ‘मेरा रोजगार’ रिलीज, तेजी से हुआ वायरल
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजगारपरक योजनाओं को लेकर भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन का गाना ‘मेरा रोजगार’ रिलीज हो गया है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजगारपरक योजनाओं को लेकर गाना ‘मेरा रोजगार’ गाया है, जो रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। यह गाना पवन सिंह …
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजगारपरक योजनाओं को लेकर भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन का गाना ‘मेरा रोजगार’ रिलीज हो गया है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजगारपरक योजनाओं को लेकर गाना ‘मेरा रोजगार’ गाया है, जो रिलीज के साथ वायरल हो रहा है।
यह गाना पवन सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। यह गाना मूलत: गाजीपुर के संजय राय शेरपुरिया पर आधारित है, जो गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की ओर से मुहैया कराये जाने वाले रोजगार को दर्शाता है। यह गाना उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गाना ‘मेरा रोजगार’ का लिरिक्स छोटू यादव ने तैयार किया है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं। गाने में पवन सिंह के साथ संजय राय शेरपुरिया, मनस श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह नजर आ रही हैं। इसके क्रियेटर विशाल रंजन मिश्रा हैं। डीओपी शकील रेहान खान और अली वारिस का है। प्रोडक्शन हेड विकास राय हैं।
यह भी पढ़ें-
माधुरी और रेखा की साथ में एंट्री, भंसाली की ‘हीरामंडी’ में करेंगी स्क्रीन शेयर
