नैनीताल: 24 घंटे में चार गुना हुई बारिश, 11 मार्ग बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में जमकर बारिश हुई है। शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह जिले में सामान्य से चार गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इधर मलबा आने की वजह से जिले में 11 सड़कें बंद हो गई हैं। जुलाई माह में कमजोर रहा मानसून अब मजबूत हो रहा है। शुक्रवार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में जमकर बारिश हुई है। शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह जिले में सामान्य से चार गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इधर मलबा आने की वजह से जिले में 11 सड़कें बंद हो गई हैं।

जुलाई माह में कमजोर रहा मानसून अब मजबूत हो रहा है। शुक्रवार की रात को जिले में जमकर बारिश हुई। बारिश का दौर शनिवार की दोपहर तक जारी रहा। 24 घंटे के अंदर यहां पर 67.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि इस दौरान यहां सामान्य तौर पर 15.3 मिमी बारिश होती है। जिले में उक्त समय में नैनीताल में 49.5 मिमी, हल्द्वानी में 150 मिमी, कौश्याकुटौली में 1.5 मिमी, बेतालघाट में 31.2 मिमी, रामनगर में 3.4 मिमी, कालाढूंगीमें 28 मिमी और मुक्तेश्वर में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इधर बारिश की वजह से जिले में 11 मार्ग बंद हुए हैं जिन्हें खोले जाने के लिए काम चल रहा है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार रामनगर-तल्ली सेठी, गर्जिया-बेतालघाट, हैड़ाखान-घाम, मंगोली-खमारी, वलना-बलना, फतेहपुर-बेल, लमजाड़ा मोटर मार्ग, बजून-अधौड़ा, सूका मोटर मार्ग, भंडारपानी-पाटकोट और देवीधूरा सौड मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। जिन्हें खोले जाने के लिए काम चल रहा है।

संबंधित समाचार