हल्द्वानी: पर्यटन कारोबारियों को मिलेगी मदद
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी के वजह से राज्य में पर्यटन कारोबार पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। कारोबारियों को आर्थिक तंगी व नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत राज्य के सभी जिलों में 17.66 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। इसमें देहरादून को 3.94 करोड़, नैनीताल को 4.27 करोड़, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी के वजह से राज्य में पर्यटन कारोबार पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। कारोबारियों को आर्थिक तंगी व नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत राज्य के सभी जिलों में 17.66 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है।
इसमें देहरादून को 3.94 करोड़, नैनीताल को 4.27 करोड़, टिहरी को 1.9 करोड़, चमोली को 68.76 लाख, रुद्रप्रयाग को 13.24 लाख, उत्तरकाशी को 1.9 करोड़, पौडी को 23 लाख, बागेश्वर को 22.15 लाख, अल्मोड़ा को 1.16 करोड़, चंपावत को 12.80 लाख, पिथौरागढ़ को 30.00 लाख रुपए, हरिद्वार को 27.65 लाख रुपए व ऊधमसिंह नगर को 28.30 लाख धनराशि जारी की है।
