यूपी के 15 जिले हुए कोरोना मुक्त, 49 जिलों में नहीं आया एक भी नया केस
लखनऊ। यूपी के 15 जिलों से अच्छी खबर सुनने को मिल रही है। कोविड के प्रकोप से अभी एक भी मामला एक्टिव नहीं है। राज्य में भी वहीं राज्य में एक्टिव केस की गिन्ती 446 ही रह गई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार इस बात की जानकारी दी कि …
लखनऊ। यूपी के 15 जिलों से अच्छी खबर सुनने को मिल रही है। कोविड के प्रकोप से अभी एक भी मामला एक्टिव नहीं है। राज्य में भी वहीं राज्य में एक्टिव केस की गिन्ती 446 ही रह गई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार इस बात की जानकारी दी कि प्रदेश में कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक 15 जिलों में एक्टिव केस शून्य हैं। उन्होंने ये भी बताया कि पिछले 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 49 जिलों में कोविड का एक भी नया केस नहीं सामने आया,जबकि मात्र 26 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। आपको बता दें जिन 15 जिलों में एक्टिव केस शून्य है, वो हैं-
1-अलीगढ़
2-अमेठी
3-बलिया
4-बहराइच
5-चित्रकूट
6-फरुर्खाबाद
7-फिरोजाबाद
8-हरदोई
9-हाथरस
10-कासगंज
11-कौशांबी
12-महोबा
13-सहारनपुर
14-शामली
15-सोनभद्र
प्रदेश में उस समय एक्टिव 446 केस हैं। आए दिन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सैम्पल लिए जा रहे हैं। अगर आकड़ा देखा जाए तो अब तक 06 करोड़ 88 लाख 62 हजार 712 सैम्पल की जांच हो चुकी है। अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो 02 लाख 38 हजार 218 कोविड सैम्पल की जांच की गई जिसमें 42 नए मरीजों मिले और 64 मरीज डिस्चार्ज हुए।
