देहरादून: सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेगा टैबलेट-धामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को रेसकोर्स स्थिति पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को देश को सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार देने समेत कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को रेसकोर्स स्थिति पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को देश को सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार देने समेत कई अहम घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी स्कूल व कॉलेजों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री लोडेड टैबलेट निशुल्क दिए जाएंगे।

पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन और भूमि की अनाधिकृत खरीद फरोख्त रोकने के लिए वेरिफिकेशन ड्राइव शुरू करने, जनसंख्य नियंत्रण को प्रभावी करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन, भू-कानून के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन, नौजवानों एवं पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर  हिम प्रहरी योजना शुरू करने, स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर को अंतरराष्ट्रीय खेल विश्व विद्यालय की तर्ज पर विकसित करने, राज्य भाषा एवं संस्कृति अकादमी की स्थापना, बच्चों को कोविड-19 की तीसरी लहर के संक्रमण से रोकने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर खाद्य सामग्री बांटने, पीएम शहरी आवास योजना में नगरीय क्षेत्रों के निर्धनों के लिए 25 हजार घरों का निर्माण, अल्मोड़ा और पौड़ी को जोड़ने के लिए रेल मार्ग की संभावनाएं तलाशने की घोषणाएं की हैं।

संबंधित समाचार