टनकपुर: चिटफंड घोटाले में एक और महिला गिरफ्तार
अमृत विचार,टनकपुर। टनकपुर व लोहाघाट क्षेत्र के अंतर्गत जनहित निधि लिमिटेड नामक चिटफंट कम्पनी के माध्यम से क्षेत्र के लगभग 550 लोगों से लाखों रुपये का गबन करने वाले एक और महिला आरोपी को पुलिस टीम ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है,जबकि मैनेजर समेत दो पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।इन सभी को …
अमृत विचार,टनकपुर। टनकपुर व लोहाघाट क्षेत्र के अंतर्गत जनहित निधि लिमिटेड नामक चिटफंट कम्पनी के माध्यम से क्षेत्र के लगभग 550 लोगों से लाखों रुपये का गबन करने वाले एक और महिला आरोपी को पुलिस टीम ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है,जबकि मैनेजर समेत दो पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।इन सभी को गिरफ्तार यूपी के मुरादाबाद से किया गया है।
मालूम हो कि जनहित निधि लिमिटेड टनकपुर ब्रांच में कार्यरत पार्वती कलौनी पत्नी परीश जोशी, निवासी पीलीभीत चुंगी, पुराना आरटीओ कार्यालय टनकपुर ने पुलिस में संस्था के चेयरमैन अजय यादव एवं सरिता केसरवानी, रवीश यादव, ममता यादव, मनीष उर्फ अभिषेक यादव, निगम यादव पर ग्राहकों का पैसा लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुदकमा दर्ज लिया था। इसके अलावा लोहाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भी जनहित निधि लिमिटेड शाखा द्वारा लगभग 250 लोगों से लाखों रूपयों का गबन करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपितों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया जा रहा है।
पुलिस 13 जुलाई को कम्पनी की डायरेक्टर ममता यादव पत्नी अजय यादव व 6अगस्त को इस मामले में रवीश कुमार पुत्र कृपाल सिंह, निवासी, पाठगी तिराहा, थाना काठ, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से और निगम सिंह पुत्र गनपत सिंह, निवासी. मोहल्ला पितल बस्ती, थाना कठघर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को मेरठ से गिरफ्तार किया जा चुका है।
इधर इसी मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी सरिता केसवानी पत्नी मेहुल बंसल निवासी नंदनगर, थाना सिविल लाइन, जिला मुरादाबाद यूपी को गिरफ्तार कर टनकपुर कोतवाली ले आयी।पुलिस टीम में लोहाघाट थाना के एसआई नवल किशोर,टनकपुर कोतवाली के एसआई निशु गौतम, कांस्टेबल आशा शर्मा, भुवन पाण्डेय,बिहारी लाल, सद्दाम हुसेन आदि शामिल थे।
