हल्द्वानी: क्लीपिंग वायरल करने की धमकी दे सालों से कर रहा था दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अब आरोपी शादी से मुकरने के विरोध पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय पीड़िता के घर पड़ोसी युवक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अब आरोपी शादी से मुकरने के विरोध पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय पीड़िता के घर पड़ोसी युवक का आना जाना था। चार वर्ष पूर्व युवती की मां छोटी बहनों को लेकर मायके गई थी। पिता काम करने गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक ने अकेला पाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया।

उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। किसी को घटना के बारे में बताने पर क्लीपिंग वायरल करने की धमकी दी। साथ ही यह भी कहा कि किसी को नहीं बताने पर वह उससे बाद में शादी कर लेगा।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी और शादी का झांसा देकर आए दिन पीड़िता से दुष्कर्म किया। अब पीड़िता ने युवक से शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गौरव

 

संबंधित समाचार