सलमान खान और कैटरीना टाइगर 3 की शूटिंग के लिए जाएंगे रूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिये कैटरीना कैफ के साथ रूस जा रहे हैं। यश राज बैनर तले बन रही फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3 वर्ष 2012 में प्रदर्शित एक था टाइगर …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिये कैटरीना कैफ के साथ रूस जा रहे हैं। यश राज बैनर तले बन रही फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है।

टाइगर 3 वर्ष 2012 में प्रदर्शित एक था टाइगर संस्करण की तीसरी कड़ी है। सलमान खान, कैटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ के इंटरनैशनल शेड्यूल की शूटिंग के लिए 18 अगस्त को रूस जा रहे हैं। 45 दिनों का कठिन कार्यक्रम ऐक्शन सीन्स से भरा हुआ है। सलमान खान और कैटरीना कैफ ऑस्ट्रिया और तुर्की सहित कम से कम 5 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में शूटिंग करेंगे।

टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा के नेतृत्व में टीम ने इस शेड्यूल के लिए महीनों तक तैयारी की है और यशराज फिल्मस के मालिक आदित्य चोपड़ा ने स्पष्ट कहा हैं कि शूटिंग सुचारू रूप से होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ पहले रूस में उतरेंगे और फिर तुर्की और ऑस्ट्रिया जैसे कई शूटिंग स्थलों पर जाएंगे। टाइगर 3 वर्ष 2022 में रिलीज हो सकती है।

संबंधित समाचार