मुरादाबाद: शर्तों के साथ जेल में डेढ़ साल बाद शुरू हुई बंदियों से मिलाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को करीब डेढ़ साल बाद परिजन जेल में बंद अपने संबंधियों से मुलाकात कर सके। आरटीपीसीआर जांच कराने वालों को ही मुलाकात की इजाजत दी गई। सोमवार को 19 लोग ही बंदियों से मिल सके। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आगे भी इसी तरह मिलाई जारी रहेगी। कोरोना संक्रमण के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को करीब डेढ़ साल बाद परिजन जेल में बंद अपने संबंधियों से मुलाकात कर सके। आरटीपीसीआर जांच कराने वालों को ही मुलाकात की इजाजत दी गई। सोमवार को 19 लोग ही बंदियों से मिल सके। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आगे भी इसी तरह मिलाई जारी रहेगी।
कोरोना संक्रमण के चलते 18 मार्च 2020 को जेल बंदियों से मुलाकात बंद कर दी गई थी। शासन के आदेश पर सोमवार को मिलाई की इजाजत दी गई। इसके तहत उन्हीं लोगों को जेल में बंद अपने संबंधियों से मिलने की अनुमति दी गई थी जिन्होंने मुलाकात से 72 घंटे पहले अपना आरटीपीसीआर जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने वालों की ही बंदियों से मिलाई कराई गई।
इसके तहत सुबह 11 बजे तक मात्र 19 लोग ही कोरोना की निगेटिव जांच के साथ मुलाकात के लिए पहुंच सके। जानकारी के अभाव में तमाम लोग निर्धारित समय के बाद भी मुलाकात के लिए जेल पहुंचे। आरटीपीसीआर जांच न होने और समय खत्म होने की बात कहकर गेट पर मौजूद कर्मियों ने उन्हें बैरंग भेज दिया।
नई व्यवस्था के तहत जेल में बंदियों से मुलाकात के लिये 72 घंटे पहले कराई गई आरटीपीसीआर जांच की निगेटव रिपोर्ट जरूरी है। सप्ताह में एक बार ही मिलाई हो सकती है और एक बार में दो व्यक्ति ही बंदी से मुलाकात कर सकते हैं।
जेल में मिलाई सोमवार से शुरू हो गई है। कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए मुलाकात कराई जा रही है। इसके लिए मिलाई करने वालों के पास आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। मृत्युजंय पांडेय जेलर, जिला कारागार
