अल्मोड़ा: लोनिवि के श्रमिकों को नहीं मिला तीन माह से मानदेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग में संविदा पर रखे गए श्रमिकों को पिछले तीन महीने से उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिस कारण अब उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। संविदा कर्मचारियों ने इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की और उन्हें शीघ्र मानदेय दिए …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग में संविदा पर रखे गए श्रमिकों को पिछले तीन महीने से उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिस कारण अब उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। संविदा कर्मचारियों ने इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की और उन्हें शीघ्र मानदेय दिए जाने की मांग की है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में वक्ताओं ने कहा है कि विभाग के ठेकेदार द्वारा उन्हें साल में सिर्फ छह महीने का रोजगार दिया जाता है। जबकि छह महीने उन्हें अन्य जगहों पर कार्य करना पड़ता है। जिस कारण सडक़ों ना ही सडक़ों की देखरेख हो पा रही है और ना ही श्रमिकों के रोजगार के लिए कोई ठोस पहल हो पा रही है।

संविदा श्रमिकों ने कहा है कि पिछले तीन महीने से ना ही उन्हें उनके मानदेय का भुगतान किया गया है और ना ही उन्हें श्रम विभाग में पंजीयन और पीएफ की सुविधा प्रदान की जा रही है। संविदा कर्मियों ने कहा है कि अगर उनके मानदेय समेत अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग पर शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन कर रणनीति तैयार की जाएगी।

अधिशासी अभियंता से मिले शिष्टमंडल में ब्रहमानंद डालाकोटी, बसंत लाल, बिशन सिंह, गोपाल राम, गंगा सिंह, हरीश राम, गोपाल सिंह, हरीश राम, नंदलाल, बसंती, जानकी, प्रेमा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार