पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना ‘ॐ नमः शिवाय’ हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का सावन स्‍पेशल गाना ‘ॐ नमः शिवाय’ रिलीज हो गया है। सावन के महीने में पवन सिंह का एक और गाना रिलीज हो गया है, जो शिव भक्‍तों को झूमने को मजबूर कर देगा। ‘ॐ नमः शिवाय’ गाना मां अम्‍मा फिल्‍मस के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का सावन स्‍पेशल गाना ‘ॐ नमः शिवाय’ रिलीज हो गया है। सावन के महीने में पवन सिंह का एक और गाना रिलीज हो गया है, जो शिव भक्‍तों को झूमने को मजबूर कर देगा। ‘ॐ नमः शिवाय’ गाना मां अम्‍मा फिल्‍मस के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

इस गाने को पवन सिंह ने अलका झा के साथ मिलकर गाया है। दोनों की मधुर आवाज दिल को छू लेने वाली है। यह गाना भगवान शिव के स्‍वागत में बनाया गया है और यह अब खूब वायरल भी होने लगा है। पवन सिंह के इस नये गाने का लिरिक्‍स रौशन सिंह विश्‍वास ने तैयार किया है, जबकि म्‍यूजिक प्रियांशु सिंह का है।

‘ॐ नमः शिवाय’ को लेकर पवन सिंह भी बेहद उत्‍साहित हैं। पवन सिंह ने कहा, “बाबा भोलेनाथ हम सबों के दिलों में बसते हैं और दिल में बसने वालों का स्‍वागत भी दिल खोल कर किया जाता है। हमने भी इसको लेकर यह गाना तैयार किया है, जो यकीनन सबों को पसंद आयेगा। हम अपने दर्शकों के प्‍यार और आशीर्वाद से अभिभूत हैं।” गौरतलब है कि पवन सिंह के इस गाने के निर्देशक वेंकट महेश हैं। कोरियोग्राफर एम के गुप्‍ता हैं। कंसेप्‍ट दीपक सिंह हैं।

संबंधित समाचार