हल्द्वानी: आरटीओ और पुलिस की ओर से चलेगा संयुक्त चैकिंग अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में यातायात नियमों के हो रहे जमकर उल्लंघन के खिलाफ जब अमृत विचार ने अभियान चलाया तो इसपर कार्रवाई करते हुए आरटीओ और पुलिस ने संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। गुरुवार से शहर में दोनों विभाग मिलकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में यातायात नियमों के हो रहे जमकर उल्लंघन के खिलाफ जब अमृत विचार ने अभियान चलाया तो इसपर कार्रवाई करते हुए आरटीओ और पुलिस ने संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। गुरुवार से शहर में दोनों विभाग मिलकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक हफ्ते तक चैकिंग अभियान शुरू करने जा रहे हैं। अब लोगों को चौकन्ना होने की जरूरत है, क्योंकि लापरवाही पड़ सकती है भारी।

आरटीओ के प्रवर्तन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार चैकिंग अभियान चलाने के बाद भी लोग लापरवाही नहीं बंद करते। जिसका नतीजा कई बार उन्हें अपनी जान गवा के भुगतना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जुर्माने की राशि बढ़ाने के बाद भी कई लोग सुधरे नहीं है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में वह गुरुवार से पुलिस के साथ मिलकर सघन चैकिंग अभियान चलाने जा रहे है। एक हफ्ते तक यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करें।

संबंधित समाचार