गुंजन पंत का नया गाना ‘हमरा प्यार के मार के जार देले बा’ रिलीज
मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की एंजल गर्ल गुंजन पंत का बेहद संवेदनशील गाना ‘हमरा प्यार के मार के जार देले बा’ रिलीज हो गया है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट प्रस्तुत गाना ‘हमरा प्यार के मार के जार देले बा’ आंखें नम कर देने वाला है। यह गाना हॉनर किलिंग की सत्य घटना पर आधारित है। इसमें गुंजन …
मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की एंजल गर्ल गुंजन पंत का बेहद संवेदनशील गाना ‘हमरा प्यार के मार के जार देले बा’ रिलीज हो गया है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट प्रस्तुत गाना ‘हमरा प्यार के मार के जार देले बा’ आंखें नम कर देने वाला है। यह गाना हॉनर किलिंग की सत्य घटना पर आधारित है।
इसमें गुंजन पंत हर बार की तरह अपनी भूमिका में शानदार नज़र आ रही हैं। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज इस गाने को महज कुछ ही मिनट में 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं। गुंजन पंत ने कहा, “यह गाना बहुत अच्छा है। यह सबों को पसंद आयेगा। इसलिए मैं अपने फैंस और भोजपुरी की दर्शकों से से अपील करती हूं कि आप इस गाने को जरूर देखें।
गुंजन सिंह बेहद अच्छे गायक और कलाकार हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव भी खास रहा। हमारी केमेस्ट्री भी इस गाने में दिखी है। उम्मीद है सबों को खूब पसंद भी आएगी। ” गौरतलब है कि गाना ‘हमरा प्यार के मार के जार देले बा’ के गीतकार हरेराम हसमुखी और संगीतकार शिशिर पाण्डेय हैं। डिजिटल कमलेश कुमार का है। परिकल्पना राकेश सिंह मारू का है। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं।
