फतेहपुर: सात साल से वांछित चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सात वर्ष पूर्व बलात्कार के आरोप में वांछित चल रहे पच्चीस हजार के इनामी अपराधी को गाजीपुर थाना अध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस ने धर दबोचा। वहीं स्थानीय पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज …
फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सात वर्ष पूर्व बलात्कार के आरोप में वांछित चल रहे पच्चीस हजार के इनामी अपराधी को गाजीपुर थाना अध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस ने धर दबोचा। वहीं स्थानीय पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में जुर्म जरायम की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार यादव व पुलिस टीम ने सात वर्ष से बलात्कार मामले में फरार चल रहे पच्चीस हजार के इनामिया अपराधी दिलीप सिंह पुत्र गुलाम सिंह निवासी ग्राम मलाका थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर को मुखबिर खास की सूचना पर गाजीपुर क्षेत्र के हनुमान गढ़ी मोड़ कस्बा शाह से गिरफ्तार किया है।
वांछित अपराधी पर गाजीपुर थाना में पंजीकृत मु०अ०सं०233 /15धारा 376 /315/506 व 3/4पास्को एक्ट पर पहले से मुकदमा पंजीकृत है। वहीं पुलिस की तरफ से वांछित अपराधी के ऊपर पच्चीस हजार का इनाम घोषित है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बयान में बताया कि गाजीपुर क्षेत्र से सात वर्ष से बलात्कार के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त दिलीप सिंह को गाजीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है।
