हल्द्वानी: पुलिस कर्मी ने बैरक में लगाई फांसी, महकमे में मचा हड़कंप
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात पुलिस के एक जवान ने आज मेडिकल पुलिस चौकी की बैरक में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली,मृतक जवान का नाम दिलीप सिंह बोरा है जो सोमेश्वर का रहने वाला है, मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात पुलिस के एक जवान ने आज मेडिकल पुलिस चौकी की बैरक में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली,मृतक जवान का नाम दिलीप सिंह बोरा है जो सोमेश्वर का रहने वाला है, मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
दिलीप बोरा मेडिकल पुलिस चौकी के परिसर में बनी पुलिस की बैरक के एक कमरे में रहा करता था। आज सुबह वह कमरे की छत पर लगे एक कुंडे से पतली सी रस्सी के सहारे झूल गया।
एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है परिजनों का इंतजार किया जा रहा है परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों की जानकारी सही रूप में मिल पाएगी।
