लखनऊ: यूपी एटीएस के जवान ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस के जवान आशीष दीक्षित ने यूरोप के सर्वोच्च शिखर माउंट एल्ब्रुस को फतह कर उस पर तिरंगा फहरा दिया है। यह कारनामा उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया। इस शिखर की ऊंचाई 5692 मीटर है। इससे पहले भी वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आशीष ने अफ्रीका …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस के जवान आशीष दीक्षित ने यूरोप के सर्वोच्च शिखर माउंट एल्ब्रुस को फतह कर उस पर तिरंगा फहरा दिया है। यह कारनामा उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया। इस शिखर की ऊंचाई 5692 मीटर है। इससे पहले भी वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आशीष ने अफ्रीका महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर माउंट किलिमंजारो, तंजानिया पर भारत का तिरंगा फहराने के साथ ही यूपी पुलिस का भी ध्वज फहराया था।

आशीष को वर्ष 2020 में पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह रजत भी प्रदान किया जा चुका है। 2015 बैच के आरक्षी दीक्षित वर्तमान समय में यूपी एटीएस के तहत गठित स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले भी आशीष देश-विदेश की कई और ऊंची पर्वत चोटियों को फतह कर चुके हैं।

संबंधित समाचार