बरेली: 9500 से अधिक आवेदन, एक सीट पर दो दावेदार
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पंजीकरण गुरुवार रात बंद कर दिया गया। शाम 7 बजे तक 9557 पंजीकरण हुए थे। रात तक संख्या बढ़ सकती है, जो पिछले वर्ष से अधिक होगी। ऐसे में एक सीट पर दो छात्रों ने आवेदन किया है, जबकि बीए में एक सीट पर …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पंजीकरण गुरुवार रात बंद कर दिया गया। शाम 7 बजे तक 9557 पंजीकरण हुए थे। रात तक संख्या बढ़ सकती है, जो पिछले वर्ष से अधिक होगी। ऐसे में एक सीट पर दो छात्रों ने आवेदन किया है, जबकि बीए में एक सीट पर तीन दावेदार हैं। बीए की मेरिट सबसे अधिक रहेगी। दूसरी तरफ रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में प्रवेश पंजीकरण के लिए छात्राओं को दो और दिन का मौका दिया गया है।
बरेली कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि 4480 सीटों के सापेक्ष आवेदन आए हैं। आवेदन पत्रों की जांच के बाद मेरिट जारी की जाएगी। बीए प्रथम वर्ष में 1840 सीटों के सापेक्ष 5006, बीकॉम प्रथम वर्ष में 1040 सीटों के सापेक्ष 1485, बीएससी जीव विज्ञान में 720 सीटों के सापेक्ष 1645 और बीएससी गणित की 880 सीटों के सापेक्ष 1421 आवेदन आए हैं। इसके अलावा स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में बीबीए की 220 सीटों के सापेक्ष 440, बीसीए की 140 सीटों के सापेक्ष 394, बीकॉम ऑनर्स की 160 सीटों के सापेक्ष 416 और बीलिब की 40 सीटों के सापेक्ष 38 आवेदन आए हैं।
21 को अवंतीबाई में जारी होगी मेरिट
रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश पंजीकरण की तिथि दो दिन बढ़ा दी गई है। छात्राएं 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकती हैं। दोपहर 2 बजे तक अपने फार्म महाविद्यालय में जमा कराने होंगे। छात्राओं की मेरिट सूची शाम 4 बजे नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। प्राचार्य के मुताबिक 23 अगस्त से मेरिट सूची में शामिल छात्राओं के प्रवेश होंगे।
