यहां सस्ता गल्ला का राशन न मिलने से ग्रामीण परेशान
अल्मोड़ा, अमृत विचार। ताकुला ब्लॉक के पाटिया क्षेत्र में ग्रामीणों को सस्ते गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न न मिलने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गल्ले की दुकानों में तमाम तरह की अनियमितताएं बरती जा रही है। लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। ताकुला ब्लॉक के पाटिया क्षेत्र में ग्रामीणों को सस्ते गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न न मिलने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गल्ले की दुकानों में तमाम तरह की अनियमितताएं बरती जा रही है। लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उपपा के नेतृत्व में पाटिया में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा है कि लंबे समय से पाटिया क्षेत्र के लोगों को नियमित रूप से खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जबकि कई शासन कार्डों से जानबूझकर यूनिटों को निरस्त कर दिया गया है। लेकिन जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण उत्तराखंड में जहां खेती और किसानी लगातार खत्म हो रही है।
वहीं सरकार ग्रामीणों को कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी में खाद्यान्न तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। बेरोजगारी लगातार बड़ी समस्या बनती जा रही है। लेकिन सरकार के पास इससे निजात पाने के लिए कोई ठोस नीति है। जिस कारण प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से फिर उनकी खाद्यान्न की समस्या का निदान करने की मांग की है।
बैठक में उपपा के पीसी तिवारी, हेम पांडे, ललित प्रसाद, संजय कुमार आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
