कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की जोड़ी ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ में साथ आएगी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की जोड़ी सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ के रीमेक में साथ नजर आयेगी। कार्तिक आर्यन बहुत जल्द अल्लू अर्जुन की सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं।इस फिल्म का …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की जोड़ी सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ के रीमेक में साथ नजर आयेगी। कार्तिक आर्यन बहुत जल्द अल्लू अर्जुन की सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं।इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन करने वाले हैं।इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी को लेकर लगातार चल रहे लॉकडाउन के कारण इस फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया।अब इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होनी है।

गौरतलब है कि तेलुगु फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। कार्तिक आर्यन इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार में नजर आएंगे। कार्तिक और कृति इसके पहले ‘लुका छुपी’ फिल्म में साथ नजर आए थे।

संबंधित समाचार