लखनऊ: पहले से बिके मकान को जालसाजों ने बेचा, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। फर्जी कागजों के आधार पर बिके हुए मकान को 11 लाख में ठगों ने बेच दिया। जी हां, आपको बता दें, गढ़ी कनौरा में बिके हुए मकान की फर्जी रजिस्ट्री बना कर मकान सीतापुर बिसवां निवासी व्यवसायी शीबू को बेच दिया गया। शीबू ने घर में 5 लाख का काम भी करवा दिया। प्रापर्टी …

लखनऊ। फर्जी कागजों के आधार पर बिके हुए मकान को 11 लाख में ठगों ने बेच दिया। जी हां, आपको बता दें, गढ़ी कनौरा में बिके हुए मकान की फर्जी रजिस्ट्री बना कर मकान सीतापुर बिसवां निवासी व्यवसायी शीबू को बेच दिया गया। शीबू ने घर में 5 लाख का काम भी करवा दिया। प्रापर्टी डीलिंग का काम पप्पू निषाद, विनोद और सतोष ने किया। रजिस्ट्री के बाद तुरंत बाद ही शीबू को मकान पर कब्जा भी मिल गया।

मकान को नया करने का काम चल ही रहा था कि दो महिलाएं पूनम और सुशीला गढ़ी कनौरा में बिके घर को अपना बतानें लगी। दोनों ने रिजस्ट्री भी दिखाई और बताया कि बीते 24 जनवरी को उन्होंने मकान की रजिस्ट्री कराई थी। पीड़ित ने पुलिस को खबर दी। कहीं भी सुनवाई न होनें पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद तालकटोरा थाने में दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार