सीतापुर: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान, कहा- जिसे तालिबानियों से प्रेम है, वह…
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को सीतापुर पहुंचे। शहर के एक गेस्ट हाउस में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कर जिले को कई बड़ी सौगातें दीं। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के 2022 में 400 सीटें जीतने के बयान …
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को सीतापुर पहुंचे। शहर के एक गेस्ट हाउस में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कर जिले को कई बड़ी सौगातें दीं। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के 2022 में 400 सीटें जीतने के बयान वाले सवाल के जवाब में कहा कि मुंगेली लाल के हसीन सपने देखने से किसी को रोका नहीं जा सकता है। लेकिन 2014 का उनका बयान याद करिएगा। 2017 में उन्होंने क्या कहा था? लेकिन जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। हम यह विश्वास के साथ कह सकते हैं कि एकबार फिर जनता का विश्वास भाजपा के साथ होगा। 2022 में 300 सीटों के पार रहेंगे।
प्रदेश के डिप्टी सीएम ने अफगानिस्तान के हालातों पर भी एक सवाल के जवाब में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि कोई भी, सपा का हो, बसपा का हो, कांग्रेस का हो या किसी संगठन से जुड़ा हुआ हो, अगर कोई तालिबान के समर्थन में बयान देता है तो उसकी मैं कड़े से कड़े शब्दो में निंदा करता हूं। उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो रही है। और जिसको तालिबानियों से बहुत प्रेम है वह अफगानिस्तान जाए। होने जा रहे भाजपा के मुस्लिम प्रबुद्ध सम्मेलन के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हम तो सबका साथ, सबका विकास, सबको जोड़ने जा रहे हैं, जो हमसे दूर हैं, वह भी हमारे पास आएगा। क्योंकि हमी सच्चे हैं, बाकी सब झूठे हैं।
महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि हां महंगाई बढ़ी है, अंकुश लगाने के लिए तमाम आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम की बात करते हैं तो यह विश्व बाजार से जुड़े होते हैं। मंहगाई पर नियंत्रण के लिए, गरीब के सामने, नागिरकों के सामने कोई संकट न रहे, भरोसा रखिए। नरेंद्र मोदी देश के प्रधान मंत्री हैं, योगी आदित्य नाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। यह डबल इंजन की सरकार जो भी जनता के हित में है, जितनी जल्दी से जल्दी इमानदारी से परिणाम दिया जा सकता है, वह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई होती रहेगी।
