हल्द्वानी: शहर की अव्यवस्थाओं पर लाल हुए व्यापारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नगर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, गंदी पड़ी नालियों, सीवर का पानी शहर के अंदर फैलने के अलावा व्यापारियों की समस्याओं पर बुद्ध पार्क में धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि एक ओर जहां राजनीतिक कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं …
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नगर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, गंदी पड़ी नालियों, सीवर का पानी शहर के अंदर फैलने के अलावा व्यापारियों की समस्याओं पर बुद्ध पार्क में धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि एक ओर जहां राजनीतिक कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं दूसरी ओर बारात घर में केवल 50 लोगों को अनुमति दी जा रही है।
कहा कि सरकार के इस नियम की वजह से टेंट व्यवसायी, कैटरिंग व बारात घर वाले परेशान हैं। कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सीवर का पानी दुकानों व आम रास्तों में फैल रहा है। नगर की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह गड़बड़ा गई है। व्यापारी वर्ग परेशान हैं और उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
कई बार ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक अंत अंतरराज्यीय बस अड्डा का काम शुरू नहीं किया गया। गौलापार में तैयार हो चुके खेल मैदान को अभी तक खेल विभाग को नहीं सौंपा गया है। धरने में अनुसाशन समिति के अध्यक्ष डॉ बालम सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, कॉर्डिनेटर जगनमोहन चीलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब हुसैन, जीवन सिंह कार्की, जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल, महानगर प्रभारी विशाल शर्मा, विनोद दानी, शशि वर्मा, अतुल गुप्ता, शोभा बिष्ट, रवि गुप्ता, बिमला सांगुड़ी, नीमा भट्ट, निर्मला जोशी, लता पांडेय, पुष्पा नेगी, उमेश बेलवाल, योगेश कांडपाल मौजूद थे।
