हल्द्वानी: गुलदार के बच्चे का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लामाचौड़ क्षेत्र के कुरिया गांव में गुलदार का बच्चा मृत अवस्था में पाया गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार मादा गुलदार क्षेत्र में अपने बच्चों के साथ घूम रही है। इसलिए गुलदार को पकड़ा जाए। गांव के निवासी पंकज निगल्टिया सुबह के समय अपने खेत में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लामाचौड़ क्षेत्र के कुरिया गांव में गुलदार का बच्चा मृत अवस्था में पाया गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार मादा गुलदार क्षेत्र में अपने बच्चों के साथ घूम रही है। इसलिए गुलदार को पकड़ा जाए।

गांव के निवासी पंकज निगल्टिया सुबह के समय अपने खेत में घूमने गए। अचानक उनकी नजर में खेत में गुलदार के बच्चे के शव की ओर गई। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ही अन्य ग्रामीणों को दी तो मौके पर कई लोग पहुंच गए। इधर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक गुलदार क्षेत्र में घूमते हुए देखा है।

बीते कई दिनों से मादा गुलदार अपने बच्चों के संग मक्का व गन्ने के खेतों में अपना डेरा बनाए हुए है। बताया कि वह शाम होने के साथ ही अपने घरों से बाहर नहीं निकलते हैं। यही नहीं अब डर यह है कि जब मादा गुलदार का एक बच्चा मर गया है तो वह और भी खतरनाक हो सकती है। इधर गुलदार के बच्चे का शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और उसने मामले की जांच की और ग्रामीणों से भी जानकारी इकट्ठी की। बाद में शव का पोस्टमार्टम कर उसे दफना दिया। कुरिया गांव की ग्राम प्रधान ज्योति पड़लिया ने वन विभाग की टीम से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की।

संबंधित समाचार