सीतापुर: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई जख्मी हो गया। उसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर …

सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई जख्मी हो गया। उसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सकरन क्षेत्र के ओड़ाझार गांव के अजय (24) पुत्र गुन्ना और चचेरा भाई संजय (26) पुत्र रामासरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर शनिवार की दोपहर को चहलारी घाट पुल देखने के लिए आए हुए थे।

देर शाम को पुल देखकर वापस जा रहे थे। रेउसा बिसवां मार्ग पर प्राइवेट बस व मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल चला रहे अजय कुमार उर्फ पप्पू की मौके पर मौत हो गई। वही उसका चचेरा भाई संजय घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद भीड़ द्वारा घटना की जानकारी रेउसा पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार किया गया। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि घायल युवक की हालत ठीक है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार