अयोध्या: नीरज हत्याकांड में पुलिस का चौंकाने वाला, बताई हत्या की ये वजह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सात-आठ वर्षों की दोस्ती शारीरिक सम्बंध तक पहुंच गई। प्रेमिका का विवाह भी हो गया। जिसके बाद भी प्रेमी शारीरिक सम्बंध का दबाव बनाता रहा। गांव में सुगबुगाहट पर प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर उसे मौत की नींद सुला कर लाश को नाले में फेंक दिया। मामले का खुलासा पुलिस लाइन सभागार में …

अयोध्या। सात-आठ वर्षों की दोस्ती शारीरिक सम्बंध तक पहुंच गई। प्रेमिका का विवाह भी हो गया। जिसके बाद भी प्रेमी शारीरिक सम्बंध का दबाव बनाता रहा। गांव में सुगबुगाहट पर प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर उसे मौत की नींद सुला कर लाश को नाले में फेंक दिया। मामले का खुलासा पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने किया। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को महेश कन्नौजिया निवासी ग्राम विड़हार की लाश नाले में मिली थी।

रुदौली पुलिस व सर्विलांस टीम मामले की छानबीन में लगी थी। जिसके बाद प्रेम सम्बंध की जानकारी हुई। घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी को रूदौली पुलिस व सर्विलांस टीम लगातार दविश व साक्ष्य संकलित की। जिसमें प्रेमिका समेत चार अभियुक्तों की संलिप्तता मिली। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रुदौली के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रेमिका सीमा यादव को मायके ग्राम जैथरी से तथा भानू प्रताप यादव, अक्षय कुमार यादव उर्फ अच्छू तथा सतीश चन्द्र यादव को शुजागंज मोड़ भेलसर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने जुर्म कबूल किया।

पुलिस के मुताबिक यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक महेश कन्नौजिया का सीमा यादव से 7- 8 वर्ष पूर्व दोस्ती और शारीरिक थे। सीमा के विवाह के बाद भी शारीरिक रहा। धीरे धीरे यह बात गांव वालों को पता चल गई। ससुराल वालों को भी जानकारी हो गई। आरोप है कि महेश फिर भी सीमा यादव से शारीरिक संबन्ध बनाने का दबाव बनाने लगा था। सीमा ने अपने पति सतीशचन्द्र यादव के कहने पर 13 अगस्त को महेश को अपने मायके मिलने के बहाने बलाया। चाय में नींद की गोलियां डाल दी। जिसके बाद चारपाई पर सुला दी।

योजनाबद्ध तरीके से सीमा अपने भाई भानू व अक्षय कुमार यादव उर्फ अच्छू के साथ मृतक नीरज कन्नौजिया के सीने पर बैठकर तकिया से मुंह दबा दिया। अक्षय ने पैर पकड़ लिया अभियुक्ता सीमा यादव ने दुपट्टा से महेश कन्नौजिया का गला कसकर हत्या कर दी। रात में ही शव को गांव के बाहर सड़क पर बनी पुलिया के पास नाले में फेंक दिया। मृतक की मोटर साईकिल को रौजागांव क्रासिंग के पास झाड़ी में छिपा दिया। घटना के समय अनावरण में स्वाट प्रभारी रतनशर्मा अपनी टीम के कांस्टेबल प्रियेश त्रिपाठी व अंकित राय के साथ मौजूद रहे।

संबंधित समाचार