Tokyo Paralympics: टेबल टेनिस, पावरलिफ्टिंग और ताइक्वांडो में छाप छोड़ सकता है भारत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। गुजरात की भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल 25 अगस्त से शुरू होने वाले तोक्यो पैरालंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। भाविना महिलाओं के व्हीलचेयर क्लास 4 वर्ग में जबकि सोनलबेन व्हीलचेयर क्लास 3 वर्ग में भाग लेगी। वे महिलाओं के युगल में जोड़ी बनाकर उतरेंगे। ये दोनों खेलों …

नई दिल्ली। गुजरात की भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल 25 अगस्त से शुरू होने वाले तोक्यो पैरालंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। भाविना महिलाओं के व्हीलचेयर क्लास 4 वर्ग में जबकि सोनलबेन व्हीलचेयर क्लास 3 वर्ग में भाग लेगी। वे महिलाओं के युगल में जोड़ी बनाकर उतरेंगे। ये दोनों खेलों के पहले दिन ही अपनी चुनौती पेश करेंगे।

भविना अभी विश्व रैंकिंग में आठवें और सोनलबेन 19वें स्थान पर है। इन दोनों ने एशियाई खेलों में पदक जीता था। पैरा ताइक्वांडो में भारत का प्रतिनिधित्व 21 वर्षीय अरुणा तंवर करेगी। हरियाणा की यह खिलाड़ी महिलाओं के अंडर 49 किग्रा के के44 वर्ग में भाग लेगी। वह अभी विश्व रैंकिंग में 30वें स्थान पर है। पैरा पावरलिफ्टिंग में जयदीप और सकीना खातून भारत की चुनौती पेश करेंगे। बंगाल में जन्मी सकीना ने बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में पैरालंपिक की तैयारियां की।

जयदीप हरियाणा के रहने वाले हैं और रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। सकीना महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा लेगी। उन्होंने 2014 में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक और 2018 पैरा एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। जयदीप पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे। वह साइ के सहायक कोच भी हैं।

संबंधित समाचार