अल्मोड़ा: पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा अल्मोड़ा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सूबे की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का पर्यटन हब के रूप में विकसित करने, क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने व उदयशंकर नाटय अकादमी में आर्ट गैलरी की स्थापना के लिए चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होली-डे-होम में किया गया है। कार्यशाला का आयोजन पर्यटन विभाग व एसएसजे के चित्रकला विभाग द्वारा संयुक्त …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सूबे की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का पर्यटन हब के रूप में विकसित करने, क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने व उदयशंकर नाटय अकादमी में आर्ट गैलरी की स्थापना के लिए चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होली-डे-होम में किया गया है। कार्यशाला का आयोजन पर्यटन विभाग व एसएसजे के चित्रकला विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। जिसमें देश के नामी चित्रकार प्रतिभाग कर रहे हैं।
आर्टिस्ट सिंपोजियम एवं एकेडमिक एक्सचेंज नाम से 24 अगस्त तक चलने वाली इस कार्यशाला में देश भर के विभिन्न विधाओं के चित्रकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यशाला के माध्यम से संस्कृति को साझा किया जा रहा है।
दूसरे दिन कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसएसजे विवि के कुलपति एनएस भंडारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन संस्कृति, कला के प्रचार प्रसार का सशक्त माध्यम साबित होते हैं। साथ ही देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान कायम करते हैं। कार्यशाला के दौरान जनपद के वयोवृद्ध चित्रकार मो. सलीम को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, पर्यटन अधिकारी  राहुल चौबे, शेखर जोशी सोनू द्विवेदी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार