खटीमा: ग्रामीणों ने प्री पोल सर्वे को आई टीम को शक होने पर किया पुलिस के हवाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। खटीमा के मझोला क्षेत्र में प्री पोलिंग सर्वे करने पहुंचे एक्सेज माई इंडिया की टीम को ग्रामीणों ने शक के आधार पर पकड़कर सत्रहमील पुलिस चौकी को सौंप दिया। पुलिस पांच लोगों को कोतवाली ले आई और उनसे पूछताछ की। सभी पांचों लोग बिजनौर के निकले और उनकी वहां थाने व कंपनी …

खटीमा, अमृत विचार। खटीमा के मझोला क्षेत्र में प्री पोलिंग सर्वे करने पहुंचे एक्सेज माई इंडिया की टीम को ग्रामीणों ने शक के आधार पर पकड़कर सत्रहमील पुलिस चौकी को सौंप दिया। पुलिस पांच लोगों को कोतवाली ले आई और उनसे पूछताछ की। सभी पांचों लोग बिजनौर के निकले और उनकी वहां थाने व कंपनी के बताए फोन नंबरों से शिनाख्त की गई। शाम को सत्रहमील चौकी इंचार्ज एसआई जगत सिंह शाही ने बताया कि उनकी बिजनौर पुलिस से तस्दीक होने के बाद उन्हें छोड़ा जा रहा है।

बता दें कि खटीमा विस सीट के सीएम हॉट सीट होने से आगामी विधान सभा चुनाव में यहां के लोगों के ताजा रुझान आदि को लेकर अपने-अपने स्तर से चर्चा होना आम है। सत्रहमील पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई शाही ने बताया कि रविवार को यूपी से सटे खटीमा विस क्षेत्र के मझोला क्षेत्र में बिजनौर के पांच लोगों की टीम पहुंची।

इस बीच टीम ने ग्रामीणों से सर्वे शुरू किया और ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त टीम ने उनसे आधार कार्ड व मोबाइल नंबर भी मांगा। इस पर मामला बढ़ने पर पांचों लोगों को पुलिस के सुपुर्द किया गया। इकोतवाली में टीम में शामिल सचिन कुमार ने बताया कि वह लोग एक्सेज माई इंडिया के लिए काम कर रहे हैं, सर्वे में खटीमा के विधायक के कामकाज आदि अन्य को लेकर जानकारी ली। इधर, मामला चुनाव प्री पोलिंग से जुड़ा होने पर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। कोतवाली में उक्त टीम से पूछताछ होती रही। शाम को सत्रहमील पुलिस चौकी इंचाज एसआई शाही ने बताया कि पांचों के बारे में बिजनौर पुलिस से संपर्क कर उनका इतिहास खंगाला गया और उनकी तस्दीक होने पर छोड़ दिया।

संबंधित समाचार