रामनगर: अज्ञात वाहन ने मारी बुजुर्ग महिला को टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृ़त विचार। रविवार की देर रात नेशनल हाईवे 309 पर सड़क पर गुजर रही एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के भतीजे नरेंद्र सिंह …

रामनगर, अमृ़त विचार। रविवार की देर रात नेशनल हाईवे 309 पर सड़क पर गुजर रही एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल महिला को पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के भतीजे नरेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक मीहला का नाम सुरमा देवी उम्र 95 वर्ष निवासी ग्राम उदयपुरी चोपड़ा पीरुमदारा की रहने वाली है।

बताया कि घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार