मसाबा मसाबा- 2 के लिए नीना गुप्ता का नया लुक ऑउट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड में एक्टर्स का फिल्मों के लिए अपने लुक को बदलना अब आम बात हो गई है। सलमान खान से लेकर भूमि  तक सभी ने फिल्मों के अपने लिक को बदला है। ठीक वैसे ही फिल्म इंडस्ट्री की सबसे स्वीट एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी मसाबा मसाबा 2 के लिए अपने लुक में क्यूट …

मुंबई। बॉलीवुड में एक्टर्स का फिल्मों के लिए अपने लुक को बदलना अब आम बात हो गई है। सलमान खान से लेकर भूमि  तक सभी ने फिल्मों के अपने लिक को बदला है। ठीक वैसे ही फिल्म इंडस्ट्री की सबसे स्वीट एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी मसाबा मसाबा 2 के लिए अपने लुक में क्यूट सा बदलाव लाया है। मसाबा मसाबा में एक्ट्रेस अपनी बेटी मसाबा के साथ लीड रोल में हैं। ये शो उनके फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो का पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ था। एक्ट्रेस ने इस शो के लिए अपनी हेयरस्टाइल चेंज की है। नीना गुप्ता ने अपनी नई हेयरस्टाइल को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपने नए लुक से रूबरू करवाया है। आपको बता दें, एक्ट्रेस वीडियो में शॉर्ट हेयर में नजर आ रही हैं।मसाबा मसाबा के नए सीजन के लिए एक्ट्रेस ने ये ट्रांजिशन करवाया है। फैंस को नीना का नया लुक  काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर लोग कमेंट्स के जरिए अपना प्यार बरसा रहे हैं।

संबंधित समाचार