टनकपुर: मामूली से विवाद में दाढ़ी बनवाने आए युवक को नाई ने मारी कैंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। नगर से लगे गांव मनिहारगोठ स्थित एक दुकान में  बाल काटने आए एक युवक की हेयर ड्रेसर से मामूली कहासुनी हो गई। तभी हेयर ड्रेसर ने युवक की पीठ पर चाकू से  वार कर दिया। इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन टनकपुर …

टनकपुर, अमृत विचार। नगर से लगे गांव मनिहारगोठ स्थित एक दुकान में  बाल काटने आए एक युवक की हेयर ड्रेसर से मामूली कहासुनी हो गई। तभी हेयर ड्रेसर ने युवक की पीठ पर चाकू से  वार कर दिया।

इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन टनकपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बाहर के लिए रेफर कर दिया है। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम गांव मनिहारगोठ में हेयरड्रेसर की दुकान में दाढ़ी बनवाने गए नदीम हुसैन पुत्र सफातुल्ला उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मनिहारगोठ, टनकपुर का इसी गांव में रहने वाले हेयर ड्रेसर 21 वर्षीय फईम पुत्र खलील हुसैन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आकर हेयर ड्रेसर ने उसकी पीठ पर कैची दे मारी।

घटना की सूचना मिलने पर मनिहारगोठ स्थित थाना पुलिस चौकी  प्रभारी तेज कुमार ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। इधर घायल नदीम के मामा इजहार अली ने हेयर ड्रेसर के विरुद्ध तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर हेयर ड्रेसर के अलावा इसी गांव के नदीम पुत्र खलील, रहमत पुत्र बीरबख्श के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी नाई को टनकपुर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच एसएसआई योगेश दत्त द्वारा की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

संबंधित समाचार